अवैध जिप्सम खनन पर बड़ी कार्रवाई: जेसीबी और डंपर जब्त, 3.30 लाख रुपये की शास्ति
बीकानेर (श्रेयांस बैद):शनिवार रात अवैध जिप्सम खनन की सूचना पर खान विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान तहसील बज्जू के बज्जू तेजपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय परिसर में सरकारी भूमि में खनिज जिप्सम का अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन एवं एक डंपर जब्त किया गया।

मौके पर विद्यालय परिसर में शौचालय एवं पानी की टंकी के निर्माण के दौरान खुदाई में निकले जिप्सम को डंपर में लोड किया जा रहा था।
किशनगढ़ एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू, 2700 मीटर लंबा होगा रनवे
खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित ने बताया कि मौके पर 55 टन खनिज जिप्सम का अवैध खनन पाया गया। मौके पर अवैध खनन करता कोई मौजूद नहीं मिला।

इस दौरान कुल 3,30,400 रुपये की शास्ति आरोपित की गई एवं खनिकार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी द्वारा पुलिस थाना बज्जू में अवैध खनन की एफ आई आर दर्ज करवायी गई। कार्यवाही में बज्जू तहसीलदार मदन सिंह यादव, खनिकार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी एवं पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद मय बज्जू पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।


