सोनम रघुवंशी फिर से जाएगी जेल, पुलिस की गलती से मिली जमानत ! फैसला सुरक्षित

केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेश में विशेष पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

सोनम रघुवंशी फिर से जाएगी जेल, पुलिस की गलती से मिली जमानत ! फैसला सुरक्षित

मध्यप्रदेश में इंदौर के सबसे चर्चित कांड राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम की जमानत निरस्त को लेकर मेघालय हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी के वकीलों ने लिखित में दलीलें हाईकोर्ट में पेश कर दी है।

कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। जल्द फैसला आने की उम्मीद है। मेघालय हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सोनम के वकील पेश हुए। पहले उन्होंने कोर्ट को बताया कि वे लिखित दलीलें पेश कर देंगे, जिसके बाद कोर्ट ने पेश होने के बाद फैसला सुरक्षित रखने का आदेश दिया। कोर्ट बंद होने के पहले लिखित में दलीलें पेश कर दी गई, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

आरोपी सोनम को निचली अदालत ने पुलिस की गलतियों की चलते सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद ही मेघालय पुलिस ने इसे चुनौती देने की बात कही थी। इसके अनुसार मेघालय पुलिस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी सोनम की जमानत का विरोध किया था और जमानत को खारिज करने की अपील की थी।

इसमें लगातार सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सोनम के वकील एस. खिटीम ने अदालत से कहा कि मामला काफी बड़ा और जटिल है, इसलिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। इस पर अदालत ने एक दिन की मोहलत देते हुए अगली सुनवाई 10 जून के लिए निर्धारित कर दी।

जानकारी के लिए बता दें कि बीती 27 अप्रैल 2026 को जिला कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को सशर्त जमानत दी थी। जिसके बाद से ही विवाद खड़ा हो गया था कि पति की मौत की आरोपी के जमानत कैसे मिल गई। वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले में बचाव पक्ष ने कहा था कि आरोपी को पर्याप्त कानूनी अवसर नहीं दिया गया और गिरफ्तारी प्रक्रिया में भी त्रुटियां थीं।

पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने की ग्राम पंचायत पांचू की ऑनलाइन जनसुनवाई

जिला कोर्ट ने इन तर्कों को स्वीकार करते हुए जमानत मंजूर की थी। इसके बाद मेघालय पुलिस ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी।अब हाईकोर्ट में सोनम के वकीलों को जिला कोर्ट द्वारा दी गई जमानत के समर्थन में अपने तर्क और लिखित जवाब प्रस्तुत करने हैं। अदालत में सुनवाई पूरी हो चुकी है।

साथ ही फैसले को सुरक्षित रख लिया गया। फैसला आने के बाद पता चलेगी कि सोनम की जमानत बरकरार रहेगी या नहीं। उसे फिर से जेल जाना पड़ सकता है। बीते साल 11 मई 2025 को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से हुई थी। जिसके कुछ दिन बाद ही दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे।

सोनम रघुवंशी फिर से जाएगी जेल, पुलिस की गलती से मिली जमानत ! फैसला सुरक्षित

कुछ दिन बाद 23 मई को दोनों के लापता होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी। तीन जून को राजा का शव एक खाई में मिला था। बाद में जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में सोनम रघुवंशी की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी आरोपी बनाया गया था।

सोनम रघुवंशी फिर से जाएगी जेल, पुलिस की गलती से मिली जमानत ! फैसला सुरक्षित

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें