पीबीएम अस्पताल में धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

पीबीएम अस्पताल में धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में शुरू किए गए अनिश्चितकालीन धरने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए लोगों में बिशनाराम सियाग, मदन गोपाल मेघवाल, श्रीकृष्ण गोदारा, भंवर कूकणा, शलीना खान और धनसुख आचार्य सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

सोनम रघुवंशी फिर से जाएगी जेल, पुलिस की गलती से मिली जमानत ! फैसला सुरक्षित

कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। गौरतलब है कि आज चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पीबीएम अस्पताल पहुंचकर समीक्षा बैठक लेने वाले हैं। उनके दौरे से पहले पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पीबीएम अस्पताल में धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

पीबीएम अस्पताल में धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें