जयपुर: रावला पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई 5.615 किलो हेरोइन और 508 ग्राम अफीम बरामद
जयपुर: रावला भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराई गई भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 12 और 13 सितंबर की मध्यरात्रि को कांस्टेबल ओमप्रकाश से मिली सूचना के आधार पर थाना अधिकारी बलवंत कुमार, पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सहित CID और BSF की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14 केएनडी निवासी संतराम बिश्नोई के खेत में सर्च अभियान चलाया।
श्री पंकज शर्मा, महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे का बीकानेर मंडल का दौरा
सर्च के दौरान खेत से 5 किलो 615 ग्राम हेरोइन तथा 508 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मादक पदार्थ पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से गिराए जाने की जानकारी सामने आई है।

बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
जयपुर: रावला पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई 5.615 किलो हेरोइन और 508 ग्राम अफीम बरामद

