जयपुर: फिर सामने आई नीट में पेपर लीक की बात! SOG का बड़ा एक्शन,13 लोग लिए हिरासत में
जयपुर: देश की सबसे बड़ी मेडिकल की परीक्षा नीट में एक बार फिर से पेपर लीक होने की बात सामने आई है। 3 मई को आयोजित हुई नीट की परीक्षा में धांधली की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईबी से मिले इनपुट के बाद देहरादून, सीकर और झुंझुनूं से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस दौरान सीकर के नामी कोचिंग संस्थान से जुड़े करियर काउंसलर भी शामिल हैं।
इनके पास से 300 प्रश्नों का एक गैस पेपर मिला है जिसमें नीट परीक्षा में पूछे गए 300 में से 140 सवाल हूबहू मिल रहे है। एसओजी को सीकर के एक कोचिंग के पास इस तरह के गेस पेपर होने की शिकायत मिली थी जिसके बाद कोचिंग के कैरियर काउंसिलर को गिरफ्तार किया गया है।
बीकानेर में शाहरूख हत्याकांड का 2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, बीछवाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
यह जानकारी सामने आने के बाद से एसओजी सतर्क हो गई है। हालांकि, यह आधिकारिक तौर पर पेपर लीक है या नहीं इसका अंतिम फैसला एक्सपर्ट्स और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के फैसले के बाद लिया जाएगा। हिरासत में लिए गए लोगों में सीकर का राकेश मंडावरिया मुख्य कड़ी माना जा रहा है, जिसकी निशानदेही पर देहरादून से भी संदिग्धों को पकड़ा गया है



