ट्रेलर से भिड़ी अल्टो कार, 2 युवकों की मौके पर मौत; 1 गंभीर घायल

ट्रेलर से भिड़ी अल्टो कार, 2 युवकों की मौके पर मौत; 1 गंभीर घायल

ट्रेलर से भिड़ी अल्टो कार, 2 युवकों की मौके पर मौत; 1 गंभीर घायल

चूरू जिले के तारानगर तहसील अंतर्गत भालेरी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुचावास और तोगावास गांवों के बीच अल्टो कार और ट्रेलर की टक्कर में हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

भालेरी थाना पुलिस के अनुसार हादसे में अल्टो कार सवार प्रदीप पुत्र दयानंद जांगिड़ (25) निवासी मानपुरा और प्रवीण पुत्र देबूराम जाट (27) निवासी मानपुरा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों को बचाने का मौका नहीं मिल सका।

एक युवक गंभीर रूप से घायल

हादसे में महेश पुत्र राजकुमार जांगिड़ (25) निवासी बुगी, तहसील राजगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए राजकीय अस्पताल तारानगर ले जाया गया।

निर्जला एकादशी को रहेगा स्थानीय अवकाश

चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए तारानगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ट्रेलर से भिड़ी अल्टो कार, 2 युवकों की मौके पर मौत; 1 गंभीर घायल

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।

ट्रेलर से भिड़ी अल्टो कार, 2 युवकों की मौके पर मौत; 1 गंभीर घायल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें