बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित, ‘बचपन अनलॉक्ड’ पुस्तक का हुआ विमोचन
बीकानेर (श्रेयांस बैद):अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उमेद सिंह रतनू की अध्यक्षता में सोमवार को बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संचालित बाल गृहों के नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि संस्थागत देखरेख में रह रहे बच्चों को सुरक्षित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन को 24×7 अलर्ट मोड पर कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक कॉल एवं शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा मामलों की प्रभावी मॉनिटरिंग और फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए, जिससे जरूरतमंद बच्चों को समय पर सहायता मिल सके।
👉 यहां क्लिक करें
बैठक के दौरान मानव तस्करी विरोधी इकाई को राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘उम्मीद-7 अभियान’ के अंतर्गत प्राप्त मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने के लिए एक साथ कार्य करने को कहा।
डी.एल.एड. प्रथम वर्ष परीक्षा 30 जून से, प्रवेश पत्र जारी
कार्यक्रम में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 पर आधारित पुस्तक ‘बचपन अनलॉक्ड’ का विमोचन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया। यह पुस्तक बाल अधिकारिता विभाग, बीकानेर के वरिष्ठ सहायक पवन कुमार पूनियां द्वारा तैयार की गई है।
पुस्तक में किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के विभिन्न प्रावधानों को सरल एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे बाल संरक्षण से जुड़े अधिकारियों, कार्मिकों एवं आमजन को उपयोगी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

बैठक में बाल अधिकारिता विभाग, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, बालिका गृह एवं चाइल्ड हेल्पलाइन से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया।


