थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की गौवंश तस्करी पर सख्त कार्यवाही
• 04 नग गौवंश (भैंस), 01 नग मोबाईल, प्रयुक्त पीकप वाहन जुमला कीमती करीबन 09 लाख 50 हजार रूपये सहित एक आरोपी गिरफ्तार।
प्रार्थी मनीष शुक्ला उम्र 46 वर्ष निवासी खैरा ने थाना बेमेतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनांक 12.06.2026 को रात्रि में मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चौरेंगा से 02-03 गाड़ी में भैंस को भरकर कत्ल खाना ले जायेंगे जिसकी सूचना पर अपने साथियों गौवंश सेवक के साथ सिमगा से बेरला तक नाकेबंदी किया गया,
नाकेबंदी दौरान हम लोगों ने ग्राम कठिया में बेरला जाने मोड़ के पास पिकअप वाहन को सुबह करीबन 04 बजे रोककर चालक से पूछताछ किये तो पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 QV 9645 में 04 नग बड़े भैंस को बिना चारा पानी के ठूंस ठूंस कर निर्दयता पूर्वक भरकर कत्ल खाना ले जाना बताया, तब चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम लक्ष्मण साहू पिता ईतवारी साहू उम्र 25 वर्ष ग्राम भड़हा थाना खरोरा जिला रायपुर का निवासी होना बताया।
जिसे 04 नग भैंस को ले जाने के संबंध में वैध कागजात के बारे में पूछने पर कोई कागजात नहीं होना बताने पर वाहन एवं वाहन में भरे 04 नग भैंस को चालक सहित थाना बेमेतरा लेकर आये, और चालक के विरूद्ध कार्यवाही चाहने लिखित आवेदन पेश किया।
प्रार्थी के आवेदन पत्र अवलोकन पर प्रथम दृष्टया आरोपी पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 QV 9645 के चालक लक्ष्मण साहू पिता ईतवारी साहू उम्र 25 वर्ष ग्राम भड़हा थाना खरोरा जिला रायपुर के द्वारा अपराध धारा 4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परीरक्षण अधि. 2004, 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विक्रम भारत गैस एजेंसी बेमेतरा पर ब्लैक में सिलेंडर बेचने और उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार के आरोप
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान 04 नग गौवंश (भैंस), कीमती करीबन 40,000/- रूपये, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 QV 9645 कीमती करीबन 9,00,000/- रूपये, मोबाईल 01 नग 10,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती करीबन 09 लाख 50 हजार रूपये को जप्त किया गया।
प्रकरण में आरोपी चालक लक्ष्मण साहू पिता ईतवारी साहू उम्र 25 वर्ष ग्राम भड़हा थाना खरोरा जिला रायपुर को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 13 जून 2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि भानू प्रताप पटेल, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सूरज प्रकाश जांगड़े, आरक्षक शिव सेन, महेश जांगडे एवं बेमेतरा के समस्त स्टाफ व गौ सेवको की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

