बीकानेर पुलिस ने करोड़ों का आईपीएल सट्टा करते हुए सट्टेबाज को पकड़ा 

बीकानेर पुलिस ने करोड़ों का आईपीएल सट्टा करते हुए सट्टेबाज को पकड़ा 

बीकानेर पुलिस ने करोड़ों का आईपीएल सट्टा करते हुए सट्टेबाज को पकड़ा 

देशभर में चल रहे आईपीएल (IPL) क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जयपुर पुलिस की स्पेशल टीम (CST) ने एक बहुत बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पुलिस टीम ने इस सट्टा सिंडिकेट के एक बड़े बुकी को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ (बिग्गा निवासी) का रहने वाला है।आरोपी जयपुर के वीवीआईपी और व्यस्ततम इलाके में छिपकर पुलिस की नजरों से बचते हुए सट्टे का यह पूरा काला साम्राज्य ऑपरेट कर रहा था, जिसे आखिरकार कमिश्नरेट की विशेष टीम ने दबोच लिया।

उड़ने दो परिंदों को अभी शोख़ हवा में, फिर लौट के बचपन के ज़माने नहीं आते नहीं रहे बशीर बद्र

जयपुर पुलिस के स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश (IPS) ने कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार मुख्य बुकी और आरोपी की पहचान ओमप्रकाश शर्मा (निवासी— बिग्गा, श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर) के रूप में हुई है।

आरोपी ओमप्रकाश शर्मा जयपुर के शिप्रापथ थाना क्षेत्र में स्थित एक बहुमंजिला इमारत के किराए के फ्लैट में रह रहा था। वह पुलिस और जांच एजेंसियों के रडार से बचने के लिए लगातार अपने मोबाइल नंबर और फरारी के ठिकाने बदल रहा था।

बीकानेर पुलिस ने करोड़ों का आईपीएल सट्टा करते हुए सट्टेबाज को पकड़ा 

स्पेशल टीम को तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के जरिए इसके शिप्रापथ वाले गुप्त ठिकाने का सटीक इनपुट मिला, जिसके बाद पुलिस टीम ने फ्लैट पर अचानक छापा मारकर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया।

बीकानेर पुलिस ने करोड़ों का आईपीएल सट्टा करते हुए सट्टेबाज को पकड़ा 

Share This Article
होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें