अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का 32वां प्रांतीय महासम्मेलन संपन्न

अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का 32वां प्रांतीय महासम्मेलन संपन्न

अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का 32वां प्रांतीय महासम्मेलन संपन्न

बीकानेर, (श्रेयांस बैद): उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के तत्वावधान में अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का 32वां प्रांतीय महासम्मेलन स्थानीय विधायक जेठानंद व्यास के सान्निध्य में आयोजित किया गया इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने स्वर्गीय शांति कुमार व्यास को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने बीकानेर में उपभोक्ता आंदोलन की मजबूत नींव रखी थी।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है तथा इस आंदोलन को घर-घर तक पहुंचाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं सीसीआई के अंतरराष्ट्रीय संयोजक कंज्यूमर मैंन डॉ.अनंत शर्मा ने कहा कि देश और विदेश के उपभोक्ता संगठन मिलावट के खिलाफ एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे देश में “नो मोर एडल्टरेशन” अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चेन्नई में चार हजार लोगों ने सीसीआई का लोगो बनाकर जन-जागरूकता का अनूठा संदेश दिया, जिसे व्यापक पहचान मिली व वर्ल्ड रिकॉर्ड बना ।

श्रीडूंगरगढ़ में मुंसिफ कोर्ट खोलने की मांग, बार संघ ने विधि मंत्री को सौंपा ज्ञापन

डॉ. शर्मा ने कहा कि आज डार्क पैटर्न, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों के माध्यम से उपभोक्ताओं को भ्रमित एवं ठगने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 पर अधिकाधिक शिकायतें दर्ज कराने का आह्वान किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन लाल मेघवाल ने कहा कि सजग और जागरूक उपभोक्ता ही अपने अधिकारों की प्रभावी रक्षा कर सकता है।

महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति प्रमोद पंड्या ने संगठन की मजबूती एवं उपभोक्ता हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में संरक्षक वीपी हलचल, मुकेश वैष्णव, उत्तरप्रदेश से भूप सिंह पाल, सीसीआई प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गौड़,प्रदेश सचिव श्रेयांस बैद,महासंघ अध्यक्ष योगेश पालीवाल,महासंघ उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल,जीवन धारा संस्था के महावीर उपाध्याय, सीसीआई जिला अध्यक्ष अरुण अग्रवाल,महासंघ जिला अध्यक्ष धनसुख आचार्य ,महासचिव ममता सिंह, रजनी मेहता, विजय पंवार,बाबूलाल भाटी,

अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का 32वां प्रांतीय महासम्मेलन संपन्न

दीपिका त्रिवेदी, पंकज तंवर,सीमा रामपुरिया,सोनू रामपुरिया,नृसिंह दास व्यास, निर्मला चौहान,आशा स्वामी,मुमताज शेख,किशनगढ़ अशोक जैन,नरेंद्र पद्मावत, सीकर सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ता कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का 32वां प्रांतीय महासम्मेलन संपन्न

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें