पूर्व सैनिकों के डाटा अपडेशन के लिए आयोजित होगा शिविर
बीकानेर (श्रेयांस बैद): जिले के सभी पूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं वीरांगनाओं के पीपीओ, नम्बर, आधार नम्बर, आधार नम्बर, जन आधार नम्बर एवं पतों का अपडेशन किया जाएगा।
Contents
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़ ने बताया कि बीकानेर जिले के सभी पूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय बीकानेर में 11 से 19 जून 2026 तक डाटा अपडेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी, पावर ट्रांसमिशन कंपनी का IPO
उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों/अधिकारियों, विधवाओं एवं वीरांगनाओं से शिविर में डिसचार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, बैंक पासबुक इत्यादि दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना डाटा अपडेट कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि 13, 14 व 17 जून को राजकीय अवकाश होने के कारण शिविर का आयोजन नहीं किया जाएगा।


