बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सतीश पूनिया और अलका गुर्जर ने राज्यसभा चुनाव के लिए कराया नामांकन
जयपुर (श्रेयांस बैद):डॉ सतीश पूनिया एवं डॉ अलका गुर्जर के नामांकन दाखिल करने से पहले बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में दोनों नेताओं का अभिनंदन किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन के पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार की मौजूदगी में हुए अभिनंदन कार्यक्रम में बीजेपी ने मंच पर एकजुटता की तस्वीर पेश की पार्टी कार्यालय से रवाना होते वक्त भी मुख्यमंत्री की गाड़ी में सवार दोनों प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष भी साथ रहे।
“नशा मुक्त युवा, मजबूत परिवार, जीवंत संस्कृति और स्वच्छ पर्यावरण: विकसित भारत की चार मजबूत नींव” — निशा लिम्बा
नामांकन दाखिल करते वक्त सीएम, डिप्टी सीएम, प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की मौजूदगी रही।
इससे पहले विधायकों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अल्का गुर्जर के अनुभव का फायदा अब प्रदेश के साथ देश को भी मिलेगा दोनों का संसद के उच्च सदन में जाना राजस्थान के लिए गर्व का विषय है डबल इंजन सरकार प्रदेश में भी जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए जनसेवा में लगी हुई है।


