बीकानेर के नंदलाल शर्मा बने राजस्थान में VB-GRAM Social Audit योजना के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर
सामाजिक अंकेक्षण एवं ग्रामीण विकास क्षेत्र में बीकानेर जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है कि जिला संसाधन व्यक्ति नंदलाल शर्मा को VB-GRAM Social Audit योजना के अंतर्गत राजस्थान के समस्त जिला संसाधन व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह जिम्मेदारी उनकी कार्यकुशलता, अनुभव, समर्पण एवं सामाजिक अंकेक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का प्रमाण है।
राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (NIRDPR) के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में वे मास्टर ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे तथा प्रदेशभर के जिला संसाधन व्यक्तियों की क्षमता संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बीकानेर जिले के समस्त सामाजिक अंकेक्षण परिवार, ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों एवं ग्राम संसाधन व्यक्तियों के लिए यह उपलब्धि प्रेरणादायक है।
रसोई गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, आज से 29 रुपये बढ़े एलपीजी के दाम
इससे न केवल जिले का मान-सम्मान बढ़ा है, बल्कि यह भी सिद्ध हुआ है कि बीकानेर के संसाधन व्यक्ति राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा और दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

हम सभी की ओर से श्री नंदलाल शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आशा है कि उनके मार्गदर्शन से VB-GRAM Social Audit योजना के सफल क्रियान्वयन में प्रदेश को नई दिशा मिलेगी |

बीकानेर के नंदलाल शर्मा बने राजस्थान में VB-GRAM Social Audit योजना के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर

