पंचायत राज आम चुनाव : जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन और पर्यवेक्षक नवनीत कुमार ने ली बैठक
निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की हुई समीक्षा
बीकानेर 9श्रेयांस बैद): जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पंचायत राज आम चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक श्री नवनीत कुमार ने मंगलवार को निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आवश्यक प्रकोष्ठों का गठन कर प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी प्रकोष्ठों द्वारा उन्हें आवंटित कार्य किया जा रहे हैं।

जिला परिषद के 41 सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। पंचायत समिति सदस्यों के पहले और दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद तीसरे चरण की प्रक्रिया प्रगतिरत है। उन्होंने मतदान दलों की रवानगी सहित समस्त जानकारियां दी।

पर्यवेक्षक नवनीत कुमार ने पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर की गई तैयारियों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। प्रत्येक मतदाता भयमुक्त और निर्बाध मतदान कर सके, इसके लिए कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विजयादशमी पर मरुधरा प्रेस क्लब का गठन, जय सिंह चौहान निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
उन्होंने मतदान दलों की रवानगी, विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, मतदान दलों के प्रशिक्षण, मतदाता जागरूकता गतिविधियों, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी, मीडिया प्रतिनिधियों के प्रवेश पत्र जारी करने सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।

उन्होंने विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना और कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सभी कार्यवाहियां समयबद्ध हों। साथ ही सटीक और त्वरित रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित की जाए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू ने नियंत्रण कक्ष, कम्युनिकेशन प्लान सहित मतदान दलों के गठन के बारे में बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बी.एल. मीना ने मतदान केंद्रों के लिए नियुक्त पुलिस जाब्ते की जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

पंचायत राज आम चुनाव : जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन और पर्यवेक्षक नवनीत कुमार ने ली बैठक

