पंचायती राज आम चुनाव : तृतीय रेंडमाइजेशन में कार्मिकों को आवंटित हुए मतदान केंद्र, रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतें आवंटित

जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पर्यवेक्षक श्री नवनीत कुमार रहे मौजूद

बीकानेर (श्रेयांस बैद): पंचायत राज आम चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतदान के लिए मतदान दलों को मतदान केंद्रों और ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच के मतदान के लिए रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायत आवंटन के लिए तृतीय रेंडमाइजेशन मंगलवार को हुआ।

एनआईसी परिसर में हुए रेंडमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पंचायत चुनावों के लिए नियुक्त आब्जर्वर नवनीत कुमार मौजूद रहे।

पंचायती राज आम चुनाव : तृतीय रेंडमाइजेशन में कार्मिकों को आवंटित हुए मतदान केंद्र, रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतें आवंटित

प्रथम चरण में खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़ और रुणिया पंचायत समिति क्षेत्र में आने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों सहित पंच और सरपंचों पदों के लिए निर्वाचन होंगे।

इसके लिए मतदान दलों की रवानगी बुधवार (21 अक्टूबर) को प्रातः 7 बजे अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात राजकीय डूंगर महाविद्यालय से होगी। प्रत्येक कार्मिक को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा संबंधित के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

पंचायत राज आम चुनाव : जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन और पर्यवेक्षक नवनीत कुमार ने ली बैठक

प्रथम चरण में 112 ग्राम पंचायतों के मतदान के लिए कुल 319 मतदान केंद्र मतदान निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में रिटर्निंग अधिकारी के साथ पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

पंचायती राज आम चुनाव : तृतीय रेंडमाइजेशन में कार्मिकों को आवंटित हुए मतदान केंद्र, रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतें आवंटित

पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 22 अक्टूबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा। पंच-सरपंच पद के लिए नामांकन की नामांकन प्रक्रिया 23 अक्टूबर को तथा निर्वाचन 24 अक्टूबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा।

मतदान के तुरंत बाद मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। 25 अक्टूबर को उप सरपंच का चुनाव होगा। पहले चरण में जिला परिषद के आठ सदस्यों के लिए निर्वाचन होगा।

पंचायती राज आम चुनाव : तृतीय रेंडमाइजेशन में कार्मिकों को आवंटित हुए मतदान केंद्र, रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतें आवंटित

रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, जिला निर्वाचन कार्यालय में विशेषाधिकारी सुश्री स्वाति शर्मा तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संकल्प शर्मा मौजूद रहे।

पंचायती राज आम चुनाव : तृतीय रेंडमाइजेशन में कार्मिकों को आवंटित हुए मतदान केंद्र, रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतें आवंटित

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें