तोलियासर के पास कार-ट्रक की भिड़ंत, सरदारशहर के 5 जने घायल
श्रीडूंगरगढ़:राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोलियासर के निकट गुरुवार देर रात एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में सरदारशहर निवासी पांच लोग घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उप जिला अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।
साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति: 2 अलग-अलग बैंक खातों से निकाले रुपए, पुलिस जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार हादसे में असलम पुत्र भवरुद्दीन (38) गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं लियाकत अली (55), भवरुद्दीन (65), इकबाल (63) तथा हाकम (60) को भी चोटें आई हैं। सभी घायल सरदारशहर के निवासी बताए जा रहे हैं और श्रीडूंगरगढ़ से वापस लौट रहे थे।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


