साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति: 2 अलग-अलग बैंक खातों से निकाले रुपए, पुलिस जांच में जुटी

साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति: 2 अलग-अलग बैंक खातों से निकाले रुपए, पुलिस जांच में जुटी

साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति: 2 अलग-अलग बैंक खातों से निकाले रुपए, पुलिस जांच में जुटी

नोखा कस्बे के तेजाजी मंदिर निवासी एक बैंक उपभोक्ता के दो अलग-अलग बैंक खाते से लाखों रु साइबर ठगी होने का संदिग्ध मामला सामने आया है।

इस संबंध में बैंक खाता धारक रामराज गिरी ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह तेजाजी मंदिर क्षेत्र का निवासी है उसका नोखा के आइसीआइसीआइ बैंक और यस बैंक में अलग-अलग बैंक खाते हैं।

सोमवार 1 जून को आईसीआईसीआई बैंक खाते में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके बैंक खाते से विक्रम नाम की यूपीआई आईडी से दोपहर 3 बजे बाद दो बार में 98000 रु की साइबर ठगी की वारदात घटित हो गई।

पार्श्वनाथ जैन मंदिर जीर्णोद्धार महोत्सव: नाकोड़ा भैरव महापूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय रहा माहौल 

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसका एक दूसरा बैंक खाता यस बैंक में जहां इमरान मलिक नाम की यूपीआई आईडी से 2 जून को 12670 रुपए भी साइबर क्राइम के द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक उसका बैंक अकाउंट और यूपीआई आईडी से निकाल लिए गए।

युवक ने व्यक्ति को उसकी आईडी या नम्बर नहीं दिया गया उसके बावजूद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ साइबर ठगी की वारदात की है। परिवादी ने इस संबंध में बैंक और पुलिस थाने में सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति: 2 अलग-अलग बैंक खातों से निकाले रुपए, पुलिस जांच में जुटी

साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति: 2 अलग-अलग बैंक खातों से निकाले रुपए, पुलिस जांच में जुटी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें