प्रेमी के साथ रहने के लिए पत्नी बनी हैवान! सोते पति को बिल्डिंग से फेंका, फिर ब्लेड से रेता गला
गुजरात के सूरत शहर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि पहले सोते हुए पति को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका गया और जब उसकी सांसें चल रही थीं तो ब्लेड से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद पूरे घटनाक्रम को आत्महत्या और हादसे का रूप देने की कोशिश की गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज
मृतक की पहचान 42 वर्षीय जन्मजयकुमार तीर्थ राय के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड के देवघर जिले का निवासी था और सूरत के वेद रोड स्थित रहमतनगर में परिवार के साथ रह रहा था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक तौर पर एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन पर गहरे घाव और सिर के अंदर गंभीर ब्लीडिंग मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया।
👉 यहां क्लिक करें
CCTV फुटेज ने खोला हत्या का रहस्य
चौक बाजार थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां सामने आईं। पुलिस ने मृतक की पत्नी चांदनी कुमारी से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।
पुलिस जांच में सामने आया कि CCTV में दिखाई देने वाला व्यक्ति चांदनी कुमारी का प्रेमी शुलभ सिंह बमबहादुर सिंह था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे।
पति को रास्ते से हटाने की रची साजिश
पुलिस के अनुसार चांदनी और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी और इसी वजह से दोनों ने मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
शादी के एक साल बाद उजड़ गया सुहाग: सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
योजना के तहत पहले सो रहे पति को बिल्डिंग से नीचे फेंका गया। इसके बाद भी जब उसकी सांसें चल रही थीं तो ब्लेड से उसका गला रेत दिया गया। हत्या के बाद दोनों ने घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सबूतों और पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी चांदनी कुमारी और उसके प्रेमी शुलभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

प्रेमी के साथ रहने के लिए पत्नी बनी हैवान! सोते पति को बिल्डिंग से फेंका, फिर ब्लेड से रेता गला
छह जिंदगियां चली गईं, लेकिन क्या अब भी नहीं जागेगी व्यवस्था?


