सरदारशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: पोल से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत

सरदारशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: पोल से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत

सरदारशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: पोल से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत

चूरू के सरदारशहर में शिमला-बोघेरा मार्ग पर सामने कैंपर आने से बाइक का बैलेंस बिगड़ा गया और पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों बैंक से पैसे निकालकर वापस गांव लौट रहे थे।

हादसा मंगलवार दोपहर 1 बजे हुआ। पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

बैंक से पैसे निकलवाकर वापस लौट रहे थे

परिवार के मोहनराम मेघवाल ने बताया- बोघेरा निवासी रामस्वरूप (27) पुत्र सोहनराम मेघवाल मां इमरती (56) के साथ पास के गांव शिमला में बैंक से पैसे निकालने आए थे। दोनों पैसे निकालकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी गाड़ी के सामने एक कैंपर गाड़ी आ गई, जिसके कारण बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और पोल से टकरा गई।

4 जून को फिर बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

हादसे में रामस्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां इमरती ने सरदारशहर उप जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सरदारशहर अस्पताल पहुंची और शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है।

सरदारशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: पोल से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत

रामस्वरूप राजमिस्त्री है। रामस्वरूप के घर में उसके पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। पिता किसान है।

सरदारशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: पोल से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें