खेत विवाद और पुरानी रंजिश में हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

खेत विवाद और पुरानी रंजिश में हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

• जिला बेमेतरा, थाना नवागढ़ पुलिस टीम की कार्यवाही।

• खेत को कांटा तार से घेरा करने एवं पुरानी रंजिश के चलते डंडा से की हत्या 02 आरोपी गिरफ्तार।

प्रार्थी अमरकांत पिता विद्यासागर नवरंग उम्र 40 वर्ष, निवासी मुरकुटा थाना नवागढ जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम मुरकुटा से ग्राम साल्हेघोरी रास्ता में इनके और गेंदलाल नवरंग का खेत आपस में लगा हुआ है, जिसपर दोनो के मध्य पानी व तार घेरा की बात पर विवाद था।

आज दिनांक 01.06.2026 के सुबह करीबन 06.30 बजे उक्त बातो को लेकर रंजिशवश गेंदलाल नवरंग एवं उसके लड़का शशीकांत नवरंग उर्फ सुशील के द्वारा अपने घर के सामने गली में पिता विद्यासागर नवरंग उम्र 57 वर्ष, निवासी मुरकुटा को डंडा से उसके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सा में प्राणघातक वार कर हत्या कर दिया है

तेहनदेसर के प्राचीन भेरूजी मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर नगदी ले गए अज्ञात चोर

कि कि रिपोर्ट पर थाना नवागढ में अपराध सदर धारा 103(1), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना दौरान वरिष्ठ अधिकारी एफएसएल युनिट टीम के सहयोग से घटना स्थल निरीक्षण एवं शव पंचनामा कार्यवाही किया गया। 

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी गेंद लाल नवरंग से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर पता चला की इन दोनों का खेत आपस में ग्राम मुरकुटा से ग्राम साल्हेघोरी रास्ता में लगा हुआ है, विद्यासागर नवरंग अपने खेत को कांटा तार से घेर दिया। जिससे इनको अपने खेत

आने-जाने में परेशानी हो रहा था खेत को कांटा तार से घेरा करने के कारण एवं पुरानी रंजिश वश आज विद्यासागर नवरंग को अकेला देखकर डंडा से सिर को जोर से मारकर गंभीर चोट पहुचाकर हत्या करना। इस दौरान इनका लडका शशीकांत ऊर्फ सुशील नवरंग मौके पर साथ होना बताया।

आरोपी 01. गेंदलाल नवरंग पिता जगत नवरंगे उम्र 67 वर्ष, निवासी मुरकुटा, 02. शशीकांत ऊर्फ सुशील नवरंग पिता गेंदलाल नवरंग उम्र 42 वर्ष, निवासी मुरकुटा थाना नवागढ जिला बेमेतरा को आज दिनांक 01.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

खेत विवाद और पुरानी रंजिश में हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, सउनि कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, अजय बंजारे, शत्रुघ्न बंजारे, आरक्षक राहुल दुबे, मेलाराम यादव, रवि चंद्रवंशी, भुपेन्द्र चंद्रवंशी, चंद्रेश जोशी, राजेन्द्र साहू , ओमकार निर्मलकर सहित थाना नवागढ के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

खेत विवाद और पुरानी रंजिश में हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें