विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रदेश कार्यकारिणी वरिष्ठ सदस्य रेवंतराम गुरिया व तहसील अध्यक्ष महावीर धतरवाल के नेतृत्व में भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार व मदन दिलावर शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के नाम शिक्षकों की मांगो को लेकर तहसीलदार विनोद कुमार पुनिया लूणकरणसर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्रीष्मकालीन अवकाश यथावत 30 जून तक रखने व समस्त अवकाश यथावत रखने व तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी करने व स्थानांतरण खोलने, व 2019 से अब तक क्रमोन्नत समस्त विद्यालयों में पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी करने हेतु व आर जी एच एस को सुचारू रूप से जारी रखे जाने प्रबोधक एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने ,संविदा शिक्षकों को नियमित करने के साथ ही संगठन के लंबित मांगपत्र के बिंदुओं पर चर्चा कर समाधान करने आदि मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया ।

विद्यार्थियों को मिली फ्लैगशिप योजनाओं व राजस्थानी पुस्तकों की जानकारी

शिक्षक रेवंतराम गुरिया प्रदेश कार्यकारिणी वरिष्ठ सदस्य, महावीर धतरवाल ब्लॉक अध्यक्ष, सुगनाराम गुरिया कोषाध्यक्ष,जगदीश चाहर, कालूराम सूंडा, अमित गुरिया, सेठी राम रोझ, प्रमिला बिश्नोई, मुकेश लखारा, ओमप्रकाश कुलड़िया इत्यादि शिक्षक मौजूद रहे ।

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Share This Article
होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें