खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

बिटुमेन आधारित सड़क निर्माण की नवीन तकनीकों पर तकनीकी संगोष्ठी आयोजित

बिटुमेन आधारित सड़क निर्माण की नवीन तकनीकों पर तकनीकी संगोष्ठी आयोजित

अभियंताओं एवं संवेदकों ने लिया भाग, गुणवत्ता नियंत्रण एवं कोल्ड मिक्स तकनीक पर हुआ मंथन

बीकानेर (श्रेयांस बैद):सार्वजनिक निर्माण विभाग, बीकानेर वृत्त द्वारा बुधवार को विभागीय सभागार में “बिटुमेन द्वारा सड़क निर्माण तकनीकें” विषय पर एक दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में पीएमबी, सीआरएमबी तथा बिटुमेन इमल्शन के मानकों के अनुरूप गुणवत्ता नियंत्रण एवं आधुनिक सड़क निर्माण तकनीकों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य अभियंता अमरचंद बाकोलिया ने की।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता डॉ. विमल कुमार गहलोत, जगदीश कच्छावा,सुनील गहलोत, अधिशासी अभियंता विजय कुमार मीणा, संजू शेखावत, पंकज सोलंकी, मनोज दुबे, कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर आचार्य, नंदराम घायल, प्रवीण अग्रवाल, लोकेश गुप्ता, सुमेर बेनीवाल एवं श्री किशन खिलेरी सहित विभागीय अधिकारी एवं संवेदक उपस्थित रहे।

बिटुमेन आधारित सड़क निर्माण की नवीन तकनीकों पर तकनीकी संगोष्ठी आयोजित

अतिरिक्त मुख्य अभियंता अमरचंद बाकोलिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में टिकाऊ एवं उच्च गुणवत्ता की सड़कों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नवीन बिटुमेन उत्पादों के वैज्ञानिक उपयोग से सड़कों की आयु 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है तथा रख-रखाव व्यय में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

जनता के नहीं बन रहे आधार दर दर भटक रहे लोग 

इससे पूर्व आईटीपीएल के अभियंता सुनील जैन ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पॉलिमर मॉडिफाइड बिटुमेन (PMB), क्रंब रबर मॉडिफाइड बिटुमेन (CRMB) तथा बिटुमेन इमल्शन के प्रकार, भंडारण, मिश्रण डिजाइन एवं सड़क निर्माण में उनके समुचित उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने फील्ड एवं प्रयोगशाला स्तर पर गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया, आवश्यक परीक्षण तथा सामान्य त्रुटियों से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला।

संगोष्ठी में पॉटहोल रिपेयर के लिए कोल्ड मिक्स तकनीक पर विशेष चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि बिटुमेन इमल्शन आधारित कोल्ड मिक्स तकनीक से वर्षा ऋतु में भी त्वरित एवं टिकाऊ पैच रिपेयर संभव है।

इससे यातायात बाधित किए बिना गड्ढों की मरम्मत की जा सकती है तथा सड़क सुरक्षा में सुधार होता है। विभाग द्वारा सभी खंडों में कोल्ड मिक्स तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए।

बिटुमेन आधारित सड़क निर्माण की नवीन तकनीकों पर तकनीकी संगोष्ठी आयोजित

कार्यक्रम का संचालन आईटीपीएल इंजीनियर राज जोशी द्वारा किया गया।संगोष्ठी में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित विभागीय तकनीकी स्टाफ एवं पीडब्ल्यूडी में पंजीकृत संवेदकों ने भाग लिया।

बिटुमेन आधारित सड़क निर्माण की नवीन तकनीकों पर तकनीकी संगोष्ठी आयोजित

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp