CBSE 12th Result 2026 LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल कक्षा 12वीं में 85.20 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. बात करें पूरे देश में सबसे बेस्ट रीजन की, तो तिरुवनंतपुरम का रिजल्ट सबसे बेस्ट रहा है. तिरुवनंतपुरम में 95.62% छात्रों ने सफलता हासिल की है. इसके अलावा, पूरे देश में केंद्रीय विद्यालय (KV) और जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है. केंद्रीय विद्यालयों का पासिंग प्रतिशत 98.55 फीसदी और जवाहर नवोदय विद्यालयों का 98.47 फीसदी रहा.
इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा, वे DigiLocker और UMANG App पर जाकर भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
कैसे डाउनलोड करें सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026?
CBSE द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए छात्रों को सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘CBSE 12th Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करना होगा. फिर अपना एग्जाम रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और डेट ऑफ बर्थ जैसी जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा. जानकारी सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी सेव रख सकते हैं.


