श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की ऐतिहासिक पेयजल परियोजना को मिली बड़ी सौगात, क्षेत्र के लोगो को प्रसन्नता हुई
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर(तोलाराम मारू):विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा,केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल,पीएचइडी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी एवं राजस्थान सरकार का जताया आभार
श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत के सतत प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित वृहद पेयजल परियोजना को लेकर बड़ी प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई है। जिला कलेक्टर बीकानेर द्वारा जारी आदेश में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगभग 76 हेक्टेयर बारानी भूमि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) की वृहद पेयजल परियोजना हेतु निशुल्क आवंटित की गई है,। जिसमें पानी का रिज़र्व डेम बनेगा |
विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा, सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम जी मेघवाल ,पीएचइडी मंत्री श्री कन्हैयालाल जी चौधरी एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में यह निर्णय ऐतिहासिक साबित होगा। विधायक सारस्वत ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही इस परियोजना के लिए 40 क्यूसेक पानी की स्वीकृति, मोघों की स्वीकृति तथा इंदिरा गांधी नहर विभाग जयपुर से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करवाए गए थे और अब भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने से परियोजना को नई गति मिलेगी।
रोहित व्यास को एमएनआईटी जयपुर से पीएचडी की उपाधि
विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि डबल इंजन सरकार गांव, गरीब और किसान और आमजन के हित में निरंतर कार्य कर रही है तथा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह वृहद पेयजल परियोजना क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बहूत बड़ी राहत का माध्यम बनेगी।
विधायक सारस्वत ने जिला कलेक्टर निशांत जैन से यह पत्र प्राप्त करके उनका धन्यवाद ज्ञापित किया तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के भी सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।



