सामाजिक एवं आर्थिक विकास में श्रमिकों की भूमिका सेतु की तरह – बैद
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण राजस्थान हाइकोर्ट के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति लूणकरणसर में विश्व श्रमिक दिवस पर श्रमिकों से जुड़ी योजनाओं को साझा करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सेतु के रूप में कार्यरत श्रमिक किसी भी राष्ट्र के विकास एवं अर्थव्यवस्था में प्रगति की धुरी की तरह भूमिका निभाते हैं ।
ये भूमिका और योगदान भारत के आर्थिक विकास का आधार ही हैं जो कच्चे माल को तैयार उत्पादों में बदलकर राष्ट्र की समृद्धि सुनिश्चित करते हैं।
बामनवाली में 3 मई से बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की ज्ञान गंगा, बालसंत श्री भोला बाबा करेंगे कथा वाचन
कस्बे में अनेक जगहों पर लगाए गए श्रमिक कल्याण शिविरों में नालसा की ई श्रम कार्ड,श्रमिक डायरी, पीड़ित प्रतिकर स्कीम,पेंशन योजना,निर्माण श्रमिक कल्याण योजना के बारे में जानकारी प्रदान की।



