खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

जनगणना अधिकारियों एवं प्रगणकों को मकान या अन्य स्थान में प्रवेश की अनुमति

जनगणना अधिकारियों एवं प्रगणकों को मकान या अन्य स्थान में प्रवेश की अनुमति

जनगणना अधिकारियों एवं प्रगणकों को मकान या अन्य स्थान में प्रवेश की अनुमति

बीकानेर (श्रेयांस बैद):जनगणना 2027 से संबंधित जनगणना कार्यों में पूर्ण सहयोग करने और जनगणना अधिकारियों/प्रगणकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों की सही एवं स्पष्ट सूचना उपलब्ध करवाने, साथ ही जनगणना की सूचना एकत्र करने के लिए आने वाले जनगणना अधिकारियों को मकान या अन्य स्थान में प्रवेश की अनुमति के लिए राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

उप जिला जनगणना अधिकारी एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मपाल सिंह खीचड़ ने बताया कि राज्य में जनगणना का कार्य निर्धारित अवधि में ‘स्वगणना 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक’ तथा ‘मकान सूचीकरण एवं मकान गणना 16 मई 2026 से 14 जून 2026’ तक किया जायेगा।

ग्रीष्मकाल 2026 में जलापूर्ति हेतु टैंकर दरों का निर्धारण

उन्होंने बताया कि इसके तहत जिले की समस्त तहसीलों एवं नगरीय निकायों में जनगणना के प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण की पूर्व तैयारियां पूर्ण की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना-2027 पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होगी, इसके लिए मकान सूचीकरण के लिए ब्लॉक का सीमांकन कार्य जियो टैगिंग के माध्यम से ऑन लाईन किया जा रहा है।

जनगणना अधिकारियों एवं प्रगणकों को मकान या अन्य स्थान में प्रवेश की अनुमति

जिले में फील्ड ट्रेनर, प्रगणक एवं सुपरवाईजरों की नियुक्ति भी जा रही है।

जनगणना अधिकारियों एवं प्रगणकों को मकान या अन्य स्थान में प्रवेश की अनुमति

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp