खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

क्लिक करने से पहले सोचो”: बीकानेर के न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में शुरू किया साइबर सुरक्षा का ‘महा-अभियान’

क्लिक करने से पहले सोचो": बीकानेर के न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में शुरू किया साइबर सुरक्षा का 'महा-अभियान'
क्लिक करने से पहले सोचो”: बीकानेर के न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में शुरू किया साइबर सुरक्षा का ‘महा-अभियान’

बीकानेर (श्रेयांस बैद):राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के निर्देशानुसार आज बीकानेर जिले में स्कूली बच्चों को डिजिटल खतरों से बचाने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान का आगाज किया गया।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश अश्विनी विज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में बीकानेर जिले व समस्त तालुकाओं के सभी न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में जाकर ‘क्लिक करने से पहले सोचो : ऑनलाइन सुरक्षित रहो, इंटरनेट सब याद रखता है’ विषय पर कार्यशालाएँ आयोजित की।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश मांडवी राजवी ने श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल गढ़सीसर बीकानेर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया!

उन्होंने विद्यार्थियों को चेताया कि बढते साइबर अपराधों से बचने का एकमात्र तरीका ‘सतर्कता’ है। बीकानेर मुख्यालय व तालुका में 51 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया!

“कोर्ट वाली दीदी” बॉक्स: प्रदेश स्तर पर शुरू की गई इस अनूठी पहल के तहत स्कूलों में एक बॉक्स रखा गया है, जिसमें बच्चे अपनी समस्याएँ, छेड़छाड़ या साइबर बुलिंग से जुड़ी शिकायतें बिना डरे लिखकर डाल सकें।

जिले में डेंगू नियंत्रण को लेकर जिला कलेक्टर ने दी सख्त हिदायत

समाधान: इन शिकायतों का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा सीधे समाधान किया जाएगा ।

राल्सा द्वारा एक विशेष साइबर यूनिट का गठन किया गया है। विद्यार्थी या उनके अभिभावक किसी भी साइबर अपराध की शिकायत इन नंबरों पर कर सकते हैं:

हेल्पलाइन नंबर: 15100 / 1930 / 1098

“इंटरनेट पर किया गया हर ‘क्लिक’ अपना एक डिजिटल पदचिह्न (Digital Footprint) छोड़ता है। साइबर बुलिंग, मॉर्फिंग और अनचाही साइट्स के खतरों के प्रति बच्चों में जागरूकता का एक ‘सुरक्षा कवच’ प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य है।”

क्लिक करने से पहले सोचो": बीकानेर के न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में शुरू किया साइबर सुरक्षा का 'महा-अभियान'

क्लिक करने से पहले सोचो”: बीकानेर के न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में शुरू किया साइबर सुरक्षा का ‘महा-अभियान’

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp