खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

जीतो द्वारा “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” का भव्य आयोजन 9 अप्रैल को

जीतो द्वारा “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” का भव्य आयोजन 9 अप्रैल को

जीतो द्वारा “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” का भव्य आयोजन 9 अप्रैल को

जिला कलेक्टर द्वारा किया गया पोस्टर विमोचन

बीकानेर (श्रेयांस बैद):जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा एक ऐतिहासिक एवं वैश्विक आध्यात्मिक आयोजन “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” इस वर्ष 9 अप्रैल को तेरापंथ भवन, गंगाशहर में सुबह 8:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन द्वारा जीतो टीम के साथ किया गया। उन्होंने इस अद्वितीय आध्यात्मिक पहल के लिए जैन समाज व जीतो को शुभकामनाएं दीं।

जीतो के चेयरमैन जयचन्द लाल डागा ने जिला कलेक्टर को कार्यक्रम में पधारने के लिए आमंत्रित करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में इस आयोजन का शुभारंभ विज्ञान भवन, नई दिल्ली में देश के “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी” की उपस्थिति में हुआ था।

जयपुर सचिवालय में जनहित मुद्दों पर विधायक ताराचंद सारस्वत की हुई महत्वपूर्ण बैठक

उस अवसर पर 108 से अधिक देशों में एक साथ, एक ही समय पर सामूहिक नवकार महामंत्र जाप कर विश्व में सकारात्मकता, प्रेम एवं शांति का संदेश प्रसारित किया गया था। इस वर्ष भी यह आयोजन विश्व शांति, अहिंसा एवं आध्यात्मिक जागृति के उद्देश्य से वैश्विक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।

जीतो के सेक्रेटरी पुनेश मुसरफ’ ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल जैन समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सम्पूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया। जीतो यूथ विंग के चेयरमैन ‘ दर्शन जैन सांड’ ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रद्धालु navkardivas.jitoworld.org पर पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने सभी से अग्रिम रजिस्ट्रेशन करने का आग्रह करते हुए युवा वर्ग से विशेष अपील की कि करुणा, शांति एवं सद्भाव के संदेश को सशक्त बनाने हेतु अधिक से अधिक युवा इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

इस अवसर पर जैन समाज के अनेक गणमान्य सदस्य जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित रहे, जिनमें मुख्यतः जैन महासभा अध्यक्ष कन्हैया बोथरा, चम्पकमल सुराणा, इंद्रमल सुराणा, भाजपा नेता मोहन सुराणा, संजय सांड जीतो सदस्य सोहन लाल जी बैद, रिद्धकरण सेठिया , महेन्द्र सुराणा,कुणाल कोचर,विपुल कोठारी,अभिषेक कोचर, मनीष बोथरा, शामिल थे।

जीतो द्वारा “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” का भव्य आयोजन 9 अप्रैल को

साथ ही पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया तथा उनके द्वारा भी पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की ।

जीतो द्वारा “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” का भव्य आयोजन 9 अप्रैल को

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp