खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

बीकानेर: मुरलीधर व्यास कॉलोनी में देर रात हंगामा, बाइक को लगाई आग…

बीकानेर: मुरलीधर व्यास कॉलोनी में देर रात हंगामा, बाइक को लगाई आग…
बीकानेर शहर की मुरलीधर व्यास कॉलोनी में गुरुवार देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब अज्ञात लोगों ने एक बाइक में आग लगा दी। आग लगने की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही नया शहर थानाधिकारी कविता पूनिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती राठौड़ और सीओ सिटी अनुज डाल ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि घटना में शामिल आरोपी चाहे कोई भी हो, उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp