खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--
12.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित FSTP (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया लोकार्पण

12.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित FSTP (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया लोकार्पण

श्रीडूंगरगढ़,बीकानेर (तोलाराम मारू )श्रीडूंगरगढ़ में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज विधायक ताराचंद सारस्वत ने FSTP (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट – मल कीचड़ उपचार संयंत्र) का लोकार्पण कर औपचारिक उद्घाटन किया। आधुनिक तकनीक से निर्मित यह संयंत्र क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करेगा और मल कीचड़ निस्तारण की समस्या का स्थाई समाधान प्रदान करेगा।

ईको भारत’ स्टार्टअप राजस्थान टाॅप 10 मे हुआ CM के हाथो हुआ सम्मानित, मिली प्रोत्साहन राशि

इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें पालिका चेयरमेन मानमल शर्मा, ईओ वर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नरेश मोट, पार्षद प्रकाश मलघट, विक्रम सिंह, रामसिंह जागीरदार, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, महेश राजोतिया, मदन सोनी, महेंद्र पुरोहित, पवन इन्दौरिया, सांवरमल शर्मा, अनिल मलघट सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

12.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित FSTP (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया लोकार्पण

लगभग 12.50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इस अत्याधुनिक संयंत्र से क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट एवं मल कीचड़ प्रबंधन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

विधायक सारस्वत ने कहा कि यह परियोजना स्वच्छता के मानकों को नई दिशा देगी और क्षेत्र की जनस्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करेगी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्लांट की कार्यप्रणाली एवं भविष्य की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी भी साझा की।

12.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित FSTP (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया लोकार्पण

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp