एंटीबायोटिक का बेजा इस्तेमाल रोकना होगा, वरना दवाएं बेअसर हो जाएंगी : डॉ. तरुणा स्वामी

एंटीबायोटिक का बेजा इस्तेमाल रोकना होगा, वरना दवाएं बेअसर हो जाएंगी : डॉ. तरुणा स्वामी

एंटीबायोटिक का बेजा इस्तेमाल रोकना होगा, वरना दवाएं बेअसर हो जाएंगी : डॉ. तरुणा स्वामी

एसपी मेडिकल कॉलेज में विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह संपन्न, नैतिक चौधरी ने तीन प्रतियोगिताओं में पाया प्रथम स्थान

बीकानेर (श्रेयांस बैद): सरदार पटेल चिकित्सा महाविद्यालय, बीकानेर में 18 से 24 नवंबर तक विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह मनाया गया।

‘वन हेल्थ, वन एक्शन: प्रिवेंट एएमआर नाउ’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं एएमआर की नोडल अधिकारी डॉ. तरुणा स्वामी ने एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर दिया।

प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने आमजन से अपील की कि वे चिकित्सक की सलाह पर ही एंटीबायोटिक लें और निर्धारित खुराक व उपचार की अवधि का पालन करें। उन्होंने कहा कि लक्षण एक जैसे होने पर भी घर में बची हुई एंटीबायोटिक किसी दूसरे व्यक्ति को देने से बचें।

डॉ. कुमार ने मेडिकल विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे मरीजों और उनके परिजनों को सरल भाषा में समझाएं कि एंटीबायोटिक का सही इस्तेमाल क्यों जरूरी है।

डॉ. स्वामी ने बताया कि एंटीबायोटिक के अनावश्यक या गलत इस्तेमाल से जीवाणुओं में दवाओं के प्रति प्रतिरोध बढ़ता है। ऐसे में जिस दवा से पहले संक्रमण ठीक हो जाता था, उसका असर घट सकता है।

उन्होंने अपील की कि चिकित्सक की सलाह के बिना एंटीबायोटिक न लें और निर्धारित खुराक या उपचार की अवधि अपने स्तर पर न बदलें। सप्ताह के दौरान टीकाकरण, हाथों की स्वच्छता और संक्रमण से बचाव का महत्व भी समझाया गया।

केन्द्रीय कानून मंत्री ने राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का किया शुभारम्भ

नैतिक चौधरी ने पोस्टर, नारा लेखन और निबंध में बाजी मारी

स्नातक वर्ग की प्रश्नोत्तरी में चंचल जैन प्रथम और मयूरी अरोड़ा द्वितीय रहीं। वाद-विवाद में मयूरी अरोड़ा ने पहला और रजत ईश्रम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में नैतिक चौधरी प्रथम और अनप्रीत कौर द्वितीय रहीं।

नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिताओं में भी नैतिक चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों प्रतियोगिताओं में मयूरी अरोड़ा दूसरे स्थान पर रहीं।

स्नातकोत्तर वर्ग में प्रश्नोत्तरी का प्रथम स्थान डॉ. गैलेक्सी और वाद-विवाद का प्रथम स्थान जय जैन को मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ. सलाम जशिदा देवी ने पहला और डॉ. चिराग गाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

समापन पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की डॉ. अंजलि गुप्ता और डॉ. अमित सिंह रावल ने सहयोग दिया।

एंटीबायोटिक का बेजा इस्तेमाल रोकना होगा, वरना दवाएं बेअसर हो जाएंगी : डॉ. तरुणा स्वामी

कार्यक्रम का संचालन रोहित गौड, घनश्याम बिश्नोई और भाग्यदत्त सारस्वत ने किया। आयोजक डॉ. तरुणा स्वामी ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

एंटीबायोटिक का बेजा इस्तेमाल रोकना होगा, वरना दवाएं बेअसर हो जाएंगी : डॉ. तरुणा स्वामी

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें