जसरासर में 470 बैग संदिग्ध डीएपी खाद से भरा ट्रक जब्त, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
जयपुर: श्री डुगरगढ़ 470 बैग डीएपी से भरा ट्रक जब्त, गुजरात से लाया जा रहा था उर्वरक, चालक के खिलाफ मामला दर्ज कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, नकली डीएपी की आशंका
जयपुर: श्रीडूंगरगढ़ इन दिनों किसानों को उर्वरक की खासी जरूरत है और केंद्रो के बाहर लंबी कतारें नजर आ रही है। बीकानेर जिले के जसरासर में कृषि विभाग ने नकली डीएपी की आशंका पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 470 बैग उर्वरक से भरा ट्रक जब्त किया है।
ट्रक में इफको कंपनी के नाम से डीएपी खाद के बैग भरे हुए थे। प्रथम दृष्टया उर्वरक संदिग्ध प्रतीत होने पर विभागीय टीम ने ट्रक सहित पूरी खेप को कब्जे में ले लिया।
ज्वेलरी कारीगर के लापता का मामला: पत्नी ने पांच लोगों पर लगाया पति का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप
कृषि विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र मारू ने बताया कि जब्त ट्रक के चालक शिवराज भादू निवासी जेगला गोगलियां ने अपने बयान में बताया कि वह गुजरात से यह उर्वरक भरकर लाया है। भोजेरा निवासी सीताराम ज्ञानी ने यह खेप यहां भेजी थी।
विभागीय टीम ने डीएपी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाने की प्रक्रिया शुरू की है। वहीं चालक के खिलाफ पुलिस थाना जामसर में एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की गई है।

मारू ने बताया कि जब्त उर्वरक को स्थानीय ग्राम सेवा सहकारी समिति के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक निदेशक नोखा राजूराम डोगीवाल, कृषि अधिकारी मामराज, गिरिराज, सहायक कृषि अधिकारी राजेश कुमार तथा कृषि अन्वेषक विनोद कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
जसरासर में 470 बैग संदिग्ध डीएपी खाद से भरा ट्रक जब्त, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

