विधायक जेठानंद व्यास ने एमएस कॉलेज में पांच नए स्नातकोत्तर विभागों, स्मार्ट क्लास रूम और वाई-फाई केंद्र का किया उद्घाटन

विधायक जेठानंद व्यास ने एमएस कॉलेज में पांच नए स्नातकोत्तर विभागों, स्मार्ट क्लास रूम और वाई-फाई केंद्र का किया उद्घाटन

विधायक जेठानंद व्यास ने एमएस कॉलेज में पांच नए स्नातकोत्तर विभागों, स्मार्ट क्लास रूम और वाई-फाई केंद्र का किया उद्घाटन

बोले- बेटियां आगे बढ़ेंगी तो समाज आगे बढ़ेगा, महाविद्यालय की जरूरतों की पूर्ति के लिए उच्च स्तर पर करेंगे प्रयास

बीकानेर (श्रेयांस बैद): बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि बेटियां आगे बढ़ेंगी तो समाज आगे बढ़ेगा। छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करवाने के लिए उच्च स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि महाविद्यालय में डूंगर महाविद्यालय की तर्ज पर अधिक से अधिक विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करवाने के लिए भी प्रयास करेंगे।

विधायक व्यास गुरुवार को महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में इस सत्र में शुरू किए गए पांच नए स्नातकोत्तर विभागों, स्मार्ट क्लास रूम कक्ष संख्या 32 तथा वाई-फाई केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्राएं आधुनिक तकनीक और उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।

वाई-फाई सुविधा के संदर्भ में उन्होंने मोबाइल का उपयोग आवश्यकता के अनुसार करने और इसके दुरुपयोग से बचने का आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालय के जर्जर छात्रावास का पुनर्निर्माण करवाकर पुनः संचालित करने के लिए भी प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

जसरासर में 470 बैग संदिग्ध डीएपी खाद से भरा ट्रक जब्त, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

इससे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रजनी रमण झा ने संस्थान की उपलब्धियों और आवश्यकताओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं के शैक्षणिक उन्नयन एवं महाविद्यालय के विकास से संबंधित मांग पत्र विधायक को सौंपा।

पांच नवीन स्नातकोत्तर विभागों की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका क्षेत्रपाल, डॉ. संजू श्रीमाली, डॉ. सुनीता बिश्नोई, डॉ. सुरेंद्र जांदू एवं डॉ. कविता जोशी ने अपने-अपने विभागों की वर्तमान स्थिति और भावी योजनाओं से अवगत करवाया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. अभिलाषा आल्हा ने स्वागत उद्बोधन दिया। विधायक जेठानंद व्यास का प्राचार्य प्रो. रजनी रमण झा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। डॉ. हनुमानमल देवड़ा, डॉ. निधि अग्रवाल एवं डॉ. श्रीकांत व्यास ने शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। डॉ. मंजू मीणा ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन डॉ. राधा सोलंकी ने किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संगीत विभाग की छात्राओं ने डॉ. ओमप्रकाश सचदेवा एवं डॉ. सरिता स्वामी के निर्देशन में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

इन विभागों का किया उद्घाटन

विधायक ने हिंदी, समाजशास्त्र, इतिहास, प्राणीशास्त्र एवं भौतिक विज्ञान के पांच नए स्नातकोत्तर विभागों का शुभारंभ किया। 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित हाई-स्पीड कैंपस वाई-फाई सुविधा तथा 2.37 लाख रुपये की लागत से 86 इंच डिजिटल स्मार्ट बोर्ड से सुसज्जित स्मार्ट रूम का उद्घाटन किया।

विधायक जेठानंद व्यास ने एमएस कॉलेज में पांच नए स्नातकोत्तर विभागों, स्मार्ट क्लास रूम और वाई-फाई केंद्र का किया उद्घाटन

विधायक जेठानंद व्यास ने एमएस कॉलेज में पांच नए स्नातकोत्तर विभागों, स्मार्ट क्लास रूम और वाई-फाई केंद्र का किया उद्घाटन

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें