लूणकरणसर कृषि मंडी में मूंगफली की बंपर आवक, रोजाना एक लाख बोरी पहुंच रही मंडी
लूणकरणसर (श्रेयांस बैद): मारवाड़ का बादाम कही जाने वाली मूंगफली की बंपर आवक से लूणकरणसर कृषि मंडी में रौनक बढ़ गई है। मंडी में बड़ी मात्रा में मूंगफली पहुंचने से व्यापारियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
कभी एशिया की सबसे बड़ी मूंगफली मंडियों में शुमार रही लूणकरणसर कृषि मंडी में इन दिनों प्रतिदिन करीब एक लाख बोरी मूंगफली की आवक हो रही है, जबकि लगभग 50 हजार बोरियों की ही बोली लग पा रही है।
75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य, इससे कम उपस्थिति वाले विद्यार्थी परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल
आवक और खरीद के बीच अंतर होने से किसानों को अपनी उपज की बोली लगवाने के लिए एक-दो दिन इंतजार करना पड़ रहा है।
मूंगफली के साथ मंडी में ग्वार, मोठ, जौ और कपास सहित अन्य कृषि जिंसों की भी आवक जारी है। सीजन की बढ़ती आवक से मंडी में कारोबार तेज हुआ है, वहीं किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

लूणकरणसर कृषि मंडी में मूंगफली की बंपर आवक, रोजाना एक लाख बोरी पहुंच रही मंडी

