राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार

कालू:राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार

शिविर में मुख्य वक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य एवं अधिकार मित्र श्रेयांस बैद ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार

बैद ने विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं आमजन को न्याय सुलभ कराने में प्राधिकरण की भूमिका के बारे में बताया।

देशनोक में 22 से 24 नवंबर तक होगी ओरण परिक्रमा, 22 और 23 को 24 घंटे खुले रहेंगे मां करणी के दर्शन

उन्होंने साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर प्रकाश डालते हुए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी दी।

राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार

उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल विवाह के सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा बाल विवाह की रोकथाम में विद्यार्थियों एवं समाज की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।

राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार

शिविर में विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर 15100 नंबर पर विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता लेने का आह्वान किया।

राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें