राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, अब 28 जून तक रहेंगे बंद

राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, अब 28 जून तक रहेंगे बंद

राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, अब 28 जून तक रहेंगे बंद

जयपुर: राजस्थान सरकार ने प्रदेशभर के सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को एक सप्ताह के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।

नए आदेश के अनुसार अब स्कूल 20 जून के बजाय 28 जून तक बंद रहेंगे और विद्यार्थियों के लिए स्कूल 29 जून से खुलेंगे।

शिक्षा विभाग द्वारा पहले 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। 21 जून को रविवार होने के कारण स्कूल 22 जून से खुलने थे, लेकिन प्रदेश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और शिक्षक संगठनों की मांग को देखते हुए सरकार ने अवकाश अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

नए आदेश के बाद इस वर्ष स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की कुल अवधि 43 दिन हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, 7 जिलों में बारिश और 5 में हीटवेव अलर्ट

विभाग ने एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्यों को पुनः दो दिन तक स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार भी प्रदान किया है। इससे पहले यह अधिकार घटाकर एक दिन कर दिया गया था।

गौरतलब है कि 22 मई को शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात कर बढ़ती गर्मी के मद्देनजर छुट्टियां बढ़ाने की मांग रखी थी। उस दौरान शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया था।

इसके बाद शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर स्वीकृति प्राप्त की और सोमवार को आदेश जारी कर दिए।

राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, अब 28 जून तक रहेंगे बंद

प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान के बीच सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, अब 28 जून तक रहेंगे बंद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें