श्रीडूंगरगढ़ में ज्ञान की नई उड़ान, विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया निःशुल्क अम्बेडकर ई-लाइब्रेरी का हुआ भव्य शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में निःशुल्क अम्बेडकर ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया।

आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से सुसज्जित यह ई-लाइब्रेरी विद्यार्थियों को अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं ज्ञानवर्धक सामग्री तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर विधायक सारस्वत ने कहा कि शिक्षा और ज्ञान ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव हैं।

विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है और ऐसी पहलें युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करेंगी। श्री डूंगरगढ़ के उप खंड अधिकारी झवरलाल जी ने कहा कि ई लाईबरेली होने से जरूरत मंदों को बडी सुविधा मिलेगी।

अधिशासी अधिकारी नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ ने कहा कि यह वर्तमान समय की आवश्यकता है। अतः रजिस्ट्रेशन कराया जावे

कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी झंवरलाल, अधिशाषी अधिकारी अभिषेक गहलोत भी मौजूद रहे।

रोहिड़ा संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के लिए ‘‘सेल्फी विद रोहिड़ा’’ अभियान का शुभारंभ

विधायक सारस्वत क़े साथ जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, निवर्तमान चेयरमैन मानमल शर्मा, पूर्व चेयरमैन लीलाधर बोथरा, पूर्व अध्यक्ष महावीर अडावलिया, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा, रेल सेवा समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू, मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, मानक बोहरा,

ओमनाथ जी सिद्ध, ओमप्रकाश नाई, श्याम पुरोहित, तोलाराम सारस्वा, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, रजत आसोपा, रामसिंह जागीरदार, मदन सोनी, संदीप कायल, मांगीलाल राठी, महेंद्र राजपूत, महेंद्र पुरोहित, मनीष गिरी, आईदान जोशी, सीताराम सोनी, अनिल वाल्मीकि सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

ई-लाइब्रेरी के शुभारंभ से क्षेत्र के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रीडूंगरगढ़ में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने वाली यह पहल युवाओं के लिए अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का नया केंद्र बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ में ज्ञान की नई उड़ान, विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया निःशुल्क अम्बेडकर ई-लाइब्रेरी का हुआ भव्य शुभारंभ

ज्ञान बढ़ेगा, युवा आगे बढ़ेंगे और श्रीडूंगरगढ़ विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम का बहुत ही शानदार सचालन राज सर ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ में ज्ञान की नई उड़ान, विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया निःशुल्क अम्बेडकर ई-लाइब्रेरी का हुआ भव्य शुभारंभ

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें