राजस्थान में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के समय विभाग चक्र में आंशिक संशोधन, 28 नवंबर को दो पारियों में होगी परीक्षा

 जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के चलते शिक्षा विभाग ने बदला कार्यक्रम, पहली पारी में नहीं होगी अर्धवार्षिक परीक्षा

बीकानेर: राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अर्द्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27 के समय विभाग चक्र में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आंशिक संशोधन किया है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा ललित कुमार ने 14 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार 28 नवंबर 2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा आयोजित होने के कारण अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम संशोधित किया गया है। इस दिन प्रथम पारी सुबह 8:30 से दोपहर 12:45 बजे तक किसी भी कक्षा की परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित होगी। इसमें कक्षा 9 एवं 10 का सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा 11 एवं 12 में कृषि रसायन, इतिहास, व्यावसायिक अध्ययन एवं रसायन विज्ञान विषयों की परीक्षा होगी।

वहीं, 12 दिसंबर 2026 को प्रथम पारी सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक कक्षा 9 से 12 के लिए अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा का कार्यक्रम भी आदेश में शामिल किया गया है।

रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन

 शिक्षक संघ रेसटा ने संशोधन को बताया विद्यार्थी हित में

शिक्षक संघ रेसटा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने परीक्षा कार्यक्रम में किए गए आंशिक संशोधन को विद्यार्थी हित में उचित कदम बताया। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा समय विभाग चक्र में संशोधन करना सराहनीय है।

उन्होंने विभाग से परीक्षा आयोजन की व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने तथा सभी विद्यालयों तक संशोधित कार्यक्रम की स्पष्ट जानकारी पहुंचाने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि उक्त संशोधन के अतिरिक्त पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम की शेष तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राजस्थान में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के समय विभाग चक्र में आंशिक संशोधन, 28 नवंबर को दो पारियों में होगी परीक्षा

आदेश की पालना सुनिश्चित करने के लिए सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं संस्था प्रधानों को निर्देशित किया गया है।

राजस्थान में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के समय विभाग चक्र में आंशिक संशोधन, 28 नवंबर को दो पारियों में होगी परीक्षा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें