तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जिले में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जिले में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जिले में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

बीकानेर (श्रेयांस बैद): जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त वातावरण को बढ़ावा देना है।

अभियान के तहत तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के संबंध में जन-जागरूकता, तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों से संबंधित दिशा-निर्देशों की पालना तथा तंबाकू मुक्त ग्राम की पहल को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसके साथ ही सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 तथा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम, 2019 के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

कार्ययोजना में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए जन-जागरूकता, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की सहभागिता तथा शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी शामिल है। जिले के सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान से जुड़ी गतिविधियां संचालित होंगी।

10 नवम्बर को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम मे मांगीलाल नाई परिवार सहित हुए शामिल

जिला कलेक्टर ने बताया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य), जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ तथा पुलिस विभाग की सहभागिता रहेगी।

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जिले में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

तंबाकू नियंत्रण संबंधी नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की पूर्ण पालना के अनुरूप गतिविधियां संचालित की जाएगी।

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जिले में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें