नर नारायण सेवा संस्थान ने दीपावली के उपलक्ष पर 41 जरूरत मंद परिवारों मे दी मिठाई नमकीन पूजा सामग्री
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):नर नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू रोड़ा वाले ने बताया है कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली के उपलक्ष पर संस्थान के अंतर्गत गोद लिए हुवे सभी जरूरत मंद परिवारों के घर मिठाई, भुजिया, पूजा सामग्री, दीपक, संस्थान के सहयोग कर्ताओ के सहयोग से और सेवादारों अथक प्रयास से संस्थान अध्यक्ष सुषमा श्याम करनानी और आनंद जोशी की देख रेख मे वितरित किये जा रहे है।
संस्थान की तरफ से श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के आस पास के गांवो के अलावा अन्य जरूरत मंद परिवार गोद लिए हुवे है इन सभी जरूरत मंद परिवारों मे प्रत्येक महीने तय समय पर राशन सामग्री भी पहुंचाई जाती है
मोमासर में सरपंच मनफूल गोदारा एवं 29 वार्ड पंचों का सम्मान समारोह आयोजित
संस्थान ने सभी को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ साथ अन्य जनो से अपील कि है कि आप भी किसी असहाय जरूरत मंद के जीवन मे दीपावली की खुशियाँ पहुंचाने का नेक कार्य जरूर करे, हम सभी मिलकर सभी जरूरत मंद व्यक्तियों के जीवन मे भी दीपावली की खुशियाँ वितरण करे और सब को दीपावली की खुशियों मे शामिल करे

नर नारायण सेवा संस्थान ने दीपावली के उपलक्ष पर 41 जरूरत मंद परिवारों मे दी मिठाई नमकीन पूजा सामग्री

