सहकार मेले के दूसरे दिन भांगड़ा ने बांधा समां, सहकारी उत्पादों की खूब हुई बिक्री

सहकार मेले के दूसरे दिन भांगड़ा ने बांधा समां, सहकारी उत्पादों की खूब हुई बिक्री

दो दिनों में 2.50 लाख रुपए से अधिक के उत्पाद बिके, कच्ची घाणी के तेल, शहद और मसालों के प्रति रहा विशेष आकर्षण

बीकानेर (श्रेयांस बैद):ग्रामीण हाट में आयोजित संभाग स्तरीय सहकार मेले के दूसरे दिन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पंजाबी भांगड़ा की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मेले में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। वहीं, सहकारी समितियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों के प्रति भी आमजन में विशेष आकर्षण देखने को मिला।

सहकार मेले के दूसरे दिन भांगड़ा ने बांधा समां, सहकारी उत्पादों की खूब हुई बिक्री

मेले में कच्ची घाणी के तिल्ली एवं सरसों के तेल, देशी शहद और सूखे मसालों की अच्छी मांग रही। सहकारी समितियों द्वारा दो दिनों में 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक के उत्पादों की बिक्री की गई।

अंतराष्ट्रीय ओर राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ियों सहित समाजसेवियों पत्रकारों का सम्मान समारोह

संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा एवं जिला कलेक्टर निशांत जैन ने जिले के नागरिकों से सहकारिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मेले में पहुंचकर सहकारी संस्थाओं के उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की।

सहकार मेले के दूसरे दिन भांगड़ा ने बांधा समां, सहकारी उत्पादों की खूब हुई बिक्री

मेले के दूसरे दिन आयोजित लकी ड्रॉ में प्रेम सिंह, मनीषा, सूरज गुजराती, नितिन, निकिता, अरुणा, सिद्धार्थ, नीलम कुमार, कीर्ति सुथार एवं कोमल सुथार विजेता रहे।

सहकार मेले के दूसरे दिन भांगड़ा ने बांधा समां, सहकारी उत्पादों की खूब हुई बिक्री

अतिरिक्त रजिस्ट्रार संजय गर्ग ने बताया कि लकी ड्रॉ के विजेता सहकार मेला कंट्रोल रूम से अपने उपहार प्राप्त कर सकते हैं।

सहकार मेले के दूसरे दिन भांगड़ा ने बांधा समां, सहकारी उत्पादों की खूब हुई बिक्री

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें