वार्ड पंच पवन सैनी का सम्मान, वार्डवासियों ने शुरू की नई पहल
मोमासर: ग्राम मोमासर के वार्ड नंबर 12 में वार्डवासियों की ओर से वार्ड के विकास एवं जनहित में उत्कृष्ट कार्य करने पर वार्ड पंच पवन सैनी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वार्ड में राजकीय सेवा में कार्यरत सभी कार्मिकों का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान वार्डवासियों ने वार्ड पंच पवन सैनी द्वारा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े प्रयासों की सराहना की। वार्डवासियों ने कहा कि वार्ड के विकास और आवश्यक सुविधाओं को लेकर किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
राजस्थानी सृजन को मिलेगा सम्मान, नई कलम और नए सृजन को मिलेगा मंच
इस अवसर पर पवन सैनी ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्डवासियों का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए सभी वार्डवासियों के साथ मिलकर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

समारोह में सीताराम मेघवाल, राजूराम मेघवाल, विजय कुमार माली, भागुराम मेघवाल, रणजीत सिंह, मुनीराम मेघवाल, रामचंद्र बावरी, बुधाराम मेघवाल, अमित नायक, सांवरमल मेघवाल, डूंगरराम मेघवाल, बनवारी मेघवाल, नरेश मेघवाल, हीरालाल मेघवाल, अशोक मेघवाल, रणजीत गोदारा, कुमकुम सुनगत, पार्वती देवी सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

