ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा के द्वितीय चरण का 5 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ से होगा शुभारंभ

ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा के द्वितीय चरण का 5 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ से होगा शुभारंभ

ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा के द्वितीय चरण का 5 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ से होगा शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़: श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के आह्वान पर बाड़मेर से शुरू हुई ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा के द्वितीय चरण का शुभारंभ 5 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ से होगा।

यात्रा के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी नेशनल हाईवे से झंवल स्टैंड, घुमचक्कर होते हुए मुख्य बाजार तक विशाल रोड-शो में शामिल होंगे। इसके बाद ताल मैदान (हाई स्कूल के पास) में सुबह 9:15 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा के द्वितीय चरण का 5 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ से होगा शुभारंभ

कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार से ईडब्ल्यूएस आरक्षण से संबंधित विसंगतियों को दूर कर व्यवस्था को सरल बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, तुलछाराम शर्मा, भंवर सिंह झंझेऊ, रतन सिंह केऊ, अजीत सिंह जोधासर, कल्याण सिंह झंझेऊ, जेठूसिंह पुंदलसर, जगमाल सिंह, सवाई सिंह, दशरथ सिंह,

संदीप सिंह, भागीरथ सिंह धर्मास, ओमपाल सिंह, मांगु सिंह जोधासर, हरी सिंह गुसाईंसर, जितेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह जालबसर, दलीप सिंह तंवर, लाल सिंह राठौड़, भागीरथ सिंह झंझेऊ, भवानी सिंह बीका, केके जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा के द्वितीय चरण का 5 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ से होगा शुभारंभ

बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यात्रा एवं स्वागत व्यवस्था के साथ ही टेंट, पेयजल और पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया।

दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से मनाया गया डालचंद कोठारी का 82वां जन्मदिवस

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा और रोड-शो को सफल बनाने के लिए सर्वसमाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा के द्वितीय चरण का 5 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ से होगा शुभारंभ

ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा के द्वितीय चरण का 5 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ से होगा शुभारंभ

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें