क्षेत्र के प्रसिद्ध वीर तेजाजी मंदिर में तेजा दशमी को होगे विशेष कार्यक्रम,मेले की हो रही है तैयारियां

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट श्रीडूंगरगढ़ द्वारा बताया कि इस वर्ष की तेजा दशमी 20सितम्बर 2026 को भव्य जागरण का आयोजन होगा।

20 सितम्बर सायं 7 बजे अखंड ज्योत होगी तत्पश्चात 9 बजे जागरण शुरू होगा जिसमें अनिल नागौरी एंड पार्टी, नागौर, पूजा जांगिड़ एंड पार्टी, जयपुर, दिनेश माली एंड पार्टी, नागौर एवं नवल गुरु एंड पार्टी, बीकानेर द्वारा तेजाजी के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी तथा बाबूनाथ राणा, अंजली एंड बांया ओर मुकेश राजस्थानी द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियां दी जावेगी

21 सितम्बर सुबह 8 बजे हवन एवं पूजा अर्चना की जावेगी तत्पश्चात 10 बजे से महाप्रसादी का आयोजन होगा।

तोलियासर में 3.15 एमवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार

ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मंगलाराम गोदारा एवं कमेटी सदस्यों गोपाल सायच, शिक्षा विद प्रभु राम बाना, सीताराम सीवर, चांद राम चाहर, तुलछी राम गोदारा, मोहन सारण, भँवरलाल बाना, हजारी मल जांगू, भँवरलाल गोदारा, भँवरलाल सारण, देवाराम सायच, श्रवण जाखड़ सहित गणमान्य लोग आज तेजा मंदिर में उपस्थित हुए तथा अलग अलग विभागवार जिम्मेदारिया दी गई।

प्रचार प्रसार हेतु सभी गांवों में वाहन रवाना किए गए जोकि प्रत्येक गांव में जाकर एलाउंस मेंट एवं पेंपलेट के माध्यम से संपर्क कर प्रचार को गति देंगे।

क्षेत्र के प्रसिद्ध वीर तेजाजी मंदिर में तेजा दशमी को होगे विशेष कार्यक्रम,मेले की हो रही है तैयारियां

तेजा दशमी के दिन दूर दूर के भक्त आकर पूजा आरती व दर्शन में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि श्रीडूंगरगढ़ मे वीर तेजाजी महाराज का बहुत बहुत ही सुन्दर मन्दिर बना हुआ है।

क्षेत्र के प्रसिद्ध वीर तेजाजी मंदिर में तेजा दशमी को होगे विशेष कार्यक्रम,मेले की हो रही है तैयारियां

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें