अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह के लिए वरिष्ठ नागरिकों व संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित
बीकानेर (श्रेयांस बैद): अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में वृद्ध कल्याण, सामाजिक, सांस्कृतिक, कला, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं संस्थाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि इच्छुक वरिष्ठ नागरिक एवं संस्थाएं अपने प्रस्ताव पूर्ण परिचय एवं विवरण के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्रस्ताव में नाम, पिता का नाम, उम्र, पता, संपर्क सूत्र तथा पूर्व में प्राप्त सम्मान (जिला/राज्य/अंतरराष्ट्रीय स्तर) और किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विवरण देना होगा। प्रस्ताव 23 सितंबर 2026 तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बीकानेर में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह के लिए वरिष्ठ नागरिकों व संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित

