श्रीडूंगरगढ़ में विधायक ताराचंद सारस्वत ने भाजपा के वार्ड 6 व 37 में किया कार्यालयों का उद्घाटन
श्रीडूंगरगढ़: नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने वार्ड संख्या 6 एवं 37 में भाजपा चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया।
इस दौरान आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
सिद्धि तप की साधना पूर्णता की ओर, तपस्वी लीला कछारा की हुई अनुमोदना
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा हुई। विधायक सारस्वत ने कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ में विधायक ताराचंद सारस्वत ने भाजपा के वार्ड 6 व 37 में किया कार्यालयों का उद्घाटन

