पंचायती राज आम चुनाव चौथा चरण: 2026,अंतिम दिन तक 319 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए 345 नाम निर्देशन पत्र

बीकानेर (श्रेयांस बैद): पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण में पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को सम्पन्न हुई। इस दौरान तीनों पंचायत समितियों में कुल 319 अभ्यर्थियों ने 345 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

अंतिम दिन जसरासर पंचायत समिति में 43 अभ्यर्थियों ने 43, नोखा में 86 अभ्यर्थियों ने 97 तथा पांचू में 87 अभ्यर्थियों ने 99 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

अंतिम दिन तक जसरासर में 84 अभ्यर्थियों ने 85, नोखा में 125 अभ्यर्थियों ने 138 तथा पांचू में 110 अभ्यर्थियों ने 122 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

मोमासर सरपंच चुनाव में घमासान: 8 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला, कौन बनेगा गांव का मुखिया?

चौथे चरण में नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 नवंबर को प्रातः 11 बजे से होगी। अभ्यर्थी 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

चौथे चरण में जिला परिषद के 10 तथा नोखा, पांचू एवं जसरासर पंचायत समितियों के 59 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 14 नवंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं, पंच एवं सरपंच पदों के लिए 15 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया होगी तथा 16 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा।

पंचायती राज आम चुनाव चौथा चरण: 2026,अंतिम दिन तक 319 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए 345 नाम निर्देशन पत्र

पंचायती राज आम चुनाव चौथा चरण: 2026,अंतिम दिन तक 319 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए 345 नाम निर्देशन पत्र

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें