मुख्यमंत्री के स्वागत को श्रीडूंगरगढ़ से उमड़ा जनसैलाब, मेघासर के लिए विधायक सरस्वत क़े नेतृत्व में रवाना हुआ विशाल काफिला
श्रीडूंगरगढ़ : विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में 15 से अधिक बसों व सैकड़ों छोटी गाड़ियों में हजारों कार्यकर्ताओं ने किया मेघासर का रुख
श्रीडूंगरगढ़ मेघासर में आयोजित मेघो जी उपाध्याय की अश्वारूढ़ प्रतिमा के अनावरण एवं विशाल आमसभा को लेकर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्साह चरम पर है। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रीमान भजनलाल जी शर्मा के मेघासर आगमन को लेकर विधानसभा क्षेत्र के गाँव-गाँव में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में 15 से अधिक बसों तथा सैकड़ों छोटी गाड़ियों में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला मेघासर के लिए रवाना हुआ। विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गाँवों से कार्यकर्ता अपने वाहनों के साथ मेघासर की ओर बढ़े। रवानगी के दौरान कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर खासा जोश दिखाई दिया।
मोमासर, ठुकरियासर, लिखमादेसर, आडसर, लाखनसर, सुरजनसर, धीरदेसर पुरोहितान, कितासर, धीरदेसर चौटियान, बिग्गा, इन्द्पालसर के बास, धर्मास, धनेरू, बाड़ेला, बैनीसर, भोजास, बाना, उपनी, पूनरासर, बींझासर, मणकरासर ,डेलवा, गुंसाईसर बड़ा,झंझेऊ, जोधासर, लखासर, समन्दसर सहित श्रीडूंगरगढ़ शहर एवं आसपास के अनेक गाँवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मेघासर के लिए रवाना हुए।

गाँव-गाँव से निकले कार्यकर्ता, दिखा उत्साह
कार्यकर्ताओं की रवानगी के साथ ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बसों एवं सैकड़ों निजी वाहनों में कार्यकर्ता मेघासर की ओर रवाना हुए। मुख्यमंत्री श्रीमान भजनलाल जी शर्मा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और उमंग दिखाई दी।
कावड़ियों का बीकानेर में भव्य स्वागत, 17 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ में होगा जलाभिषेक
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी,महावीर अडावलिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं के साथ मेघासर के लिए रवाना हुए।

बसों की व्यवस्था एवं कार्यकर्ताओं की रवानगी में बजरंग प्रजापत, धनराज सोनी, ओमनाथ सिद्ध, गोविन्द पारिक, भियानाथ सिद्ध, श्रवण सिंह, लक्ष्मण सिंह, मेघराज शर्मा, जिनकदास स्वामी, आईदान पारिक, मूलचंद मेघवाल, मोहन नाथ, उत्तम नाथ, भंवरलाल बाना, खेमाराम, मोहन नाथ, नौरंग नाथ, जगदीश पारिक, मोहन कुलड़िया, भंवर सिंह,

सुरेन्द्र स्वामी, पवन इंदौरिया,राम जी सोनी भादर गोदारा, ओमप्रकाश सरपंच सुरजनसर,नारायण सिंह जी राजपुरोहित,कालू नाथ सुभास नायक, थानमल भाटी, अनिल वाल्मीकि , श्रवण वाल्मीकि, श्रवण शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनेगा मेघासर
विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का यह विशाल काफिला मेघासर की ओर रवाना हुआ। मेघो जी उपाध्याय की अश्वारूढ़ प्रतिमा के अनावरण एवं विशाल आमसभा को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्सुकता बनी हुई है।

मेघासर की धरती पर मुख्यमंत्री श्रीमान भजनलाल जी शर्मा के भव्य स्वागत के साथ आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और गौरवशाली परंपरा के सम्मान का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी इस आयोजन को और भव्य बनाने जा रही है।

