कावड़ियों का बीकानेर में भव्य स्वागत, 17 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ में होगा जलाभिषेक
(महावीर कुमार सहदेव):श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर, सावन का पावन महीना और कांवड़ियों के गूंजते जयकारे पूरे देश में उल्लास एवं उत्साह का संचार करते हैं। सावन में शिवभक्त पवित्र नदियों एवं सरोवरों से जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
इसी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रीडूंगरगढ़ कालूबास के श्री ओंकारेश्वर महादेव कांवड़िया पैदल यात्री संघ के बैनर तले कांवड़ियों का जत्था मंगलवार शाम श्रीकोलायत धाम के लिए रवाना हुआ। जत्थे को पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत ने भगवान शिव के जयकारों के साथ रवाना किया।
बुधवार सुबह कांवड़ियों ने श्रीकोलायतजी धाम स्थित पवित्र कपिल सरोवर से जल भरकर श्रीडूंगरगढ़ के लिए पैदल यात्रा प्रारंभ की। कांवड़िए पवित्र जल लेकर पैदल आगामी सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे, जहां उनका डीजे, पुष्पवर्षा एवं जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।
👉 यहां क्लिक करें
यात्रा के दौरान रवानगी से पूर्व कांवड़ियों ने कपिल मुनि एवं भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा माहौल “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़िए 17 अगस्त, सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ स्थित श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन करेंगे।
कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु हंसराज माली, मालाराम सुथार, जगदीश शर्मा, रमाकांत झंवर, शिव माली एवं राजू शर्मा, दानाराम सारण सहित अन्य शिवभक्त शामिल हैं।श्रीडूंगरगढ़ से कोलायत के लिए निकले कांवड़ियों के बीकानेर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ पूर्वाभ्यास
इस अवसर पर एडवोकेट कमल किशोर साध, पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव, नारायण सिंह भुट्टा, सुरेंद्र सिंह राजपूत, चंचल पुरी, श्याम सुथार लक्ष्य स्वामी सहित अन्य लोगों ने कांवड़ियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा जलपान करवाया।

इस अवसर पर शिवभक्तों ने कांवड़ियों की धार्मिक यात्रा की मंगलकामना करते हुए भगवान ओंकारेश्वर महादेव से क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। कांवड़ यात्रा शिवभक्ति, आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनी हुई है।


