अवैध लकड़ी कटान एवं परिवहन के विरुद्ध वन विभाग की कार्रवाई
दो ट्रक वन उपज, तीन पिकअप एवं दो ट्रैक्टर जब्त
बीकानेर (श्रेयांस बैद): उप वन संरक्षक जी. वेंकटेश के निर्देशन में वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी कटान एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत क्षेत्रीय वन अधिकारी गश्ती दल जीवाराज एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी, बीकानेर उत्तर महावीर रूहिल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रक वन उपज, तीन पिकअप एवं दो ट्रैक्टर को अवैध वन उपज/लकड़ी का परिवहन करते हुए पकड़ा।
उप वन संरक्षक जी. वेंकटेश ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा अवैध रूप से लकड़ी एवं वन उपज के परिवहन के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 7 अगस्त की रात्रि में विशेष अभियान चलाकर उक्त वाहनों को पकड़ा गया।
हर घर तिरंगा’ अभियान: 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध आयोजन
उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी कटान एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी हनुमंत सिंह, वनपाल ताराचंद, वनपाल जेठमल शर्मा, सहायक वनपाल राजूराम तथा वनरक्षक भीम सिंह उपस्थित रहे।


